֍:कश्मीर घाटी की 16 सीटों पर वोटिंग§ֆ:18 सितंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में 24 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें 16 सीटें कश्मीर घाटी की है, जबकि 8 सीटें जम्मू इलाके की हैं. एक या दो दिन में पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती हैं.
§֍:10 साल बाद विधानसभा चुनाव §ֆ:जम्मू और कश्मीर में 2014 के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा. 2014 में सूबे की 87 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे. तब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. वहीं, बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली थी. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं. चुनाव नतीजों में कोई भी दल बहुमत के लिए तब जरूरी 44 सीट के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था. चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद पहले और दूसरे नंबर पर रही पार्टियों पीडीपी और बीजेपी ने गठबंधन कर सरकार मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में सरकार बनाई थी.
§जम्मू-कश्मीर में आज (20 अगस्त) से विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण की वोटिंग के लिए आज अधिसूचना जारी हो जाएगी. नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होनी है. जिसमें 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.

