֍:पीएम मोदी करेंगे लोकापर्ण §ֆ:इस मंदिर का उद्घाटन समारोह 9 जनवरी से ही शुरू हो चुका है जो 15 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा लोकार्पण तक चलेगा. मंदिर के लोकार्पण से पहले 1 सप्ताह का विशेष धार्मिक कार्यक्रम और यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है. मंदिर के ट्रस्टी और हेड डॉक्टर सूरदास प्रभु ने बताया कि पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करने के साथ-साथ सांस्कृतिक सेंटर और वैदिक म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे. लोकार्पण के पहले टीवी9 ने इस मंदिर को लेकर खास रिपोर्ट तैयार की है. आईए जानते हैं…
§֍:पहला मंदिर जहां होगा प्रभु पाद जी का मेमोरियल§ֆ:महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर में सेक्टर 23 में स्थित इस मंदिर को बनाने में कुल 12 साल लगे हैं. ये भव्य मंदिर सफेद और भूरे संगमरमर के खास पत्थरों से बनाया गया है. पीएम मोदी ने इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को मंदिर का दौरा किया था. संगमरमर से बना इस मंदिर को 200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. मंदिर का दरबार भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं के 3D तस्वीरों से सजा है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी 15 जनवरी को करेंगे.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बन कर तैयार एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का लोकार्पण करने वाले हैं. नवी मुंबई के खारघर में पिछले 12 सालों से बन रहा इस्कॉन मंदिर आखिरकार बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर का नाम श्री श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर रखा गया है. यह 9 एकड़ में फैला एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है.

