एशिया डॉन बायोकेयर ने कल पश्चिम बंगाल कोलकाता दीघा के मंदारमनी में समुद्र तट स्थित एक रिसॉर्ट में एशिया डॉन बायोकेयर ने भव्य कार्यक्रम विक्रेता स्नेह मिलन आयोजन किया, जिसमें पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उतर बंगाल, आसाम, मेघालय राज्य के लगभग 112 विक्रेता एवं कंपनी के 12 कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह, एग्रोनॉमिस्ट संजय श्रीवास्तव शामिल हुए।
कंपनी के जोनल मैनेजर उज्जल दत्ता राय ने महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह एवं कंपनी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अंकन राय ने एग्रोनॉमिस्ट संजय श्रीवास्तव का पुष्प गुच्छ (बुके) देकर स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन शुरू हुआ। कार्यक्रम के संचालन में कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने एशिया डॉन बायो केयर के तरफ से सभी विक्रेता बंधु को अंगवस्त्र (शॉल) देकर स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात कंपनी के कुछ उत्पादन का नए पैकिंग का अनावरण थी प्रोडक्ट वही अंदाज नया थीम के किया गया।
महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने कंपनी की आरंभ से अब तक की यात्रा का विवरण बताया साथ में एक स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी जो इस विशेष क्षेत्र में विशेष फसलों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
इसने पश्चात 4 नए उत्पाद जो निकट भविष्य में किसानों को उपलब्ध होगे उनको लॉन्च किया।
प्रोडक्ट की लांचिंग के बाद विभिन्न श्रेणी के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 35 विक्रेताओं को सम्मानित किया गया साथ ही कंपनी के 5 कर्मचारी उत्कृष्ठ कार्य किसान के साथ फील्ड एक्टिविटी में जैविक खेती में एशिया डॉन बायो केयर के उत्पाद का सफलता पूर्वक प्रयोग करने लिए सम्मानित किए गए।
संजय श्रीवास्तव एग्रोनॉमिस्ट ने विक्रेताओं को कंपनी के उत्पादन के प्रयोग करने का सही तरीका समझाया साथ में विक्रेताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया।
विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण किसान की फसल उत्पादन लागत कम करना स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ फसल उत्पादन इस थीम को ध्यान में रखकर किया गया था।
पूरे कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य आयोजक कार्यकरता की भूमिका कंपनी के स्टेट कोऑर्डिनेटर अंकन राय ने निभाई।
अपने संबोधन के दौरान एशिया डॉन बायो केयर के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने विक्रेताओं से अनुरोध किया कि पूर्वोत्तर की धरती को बचाने के लिए किसान को फसल उत्पादन में अन्य इनपुट के साथ अधिकतम मात्रा में बायोफर्टिलाइजर, बायोपेस्टिसाइड एवं कंपनी के नेचुरल प्रोडक्ट जो कि विष रहित हैं उनका प्रयोग करते के लिए प्रेरित करना चाहिए। सभी विक्रेताओं ने एशिया डॉन बायो केयर के गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद किसान को समय से उपलब्ध करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन स्वच्छ अनाज, स्वस्थ समाज, सुरक्षित पर्यावरण, खुशहाल किसान के नारे से साथ हुआ

