ֆ:
लेफ्टिनेंट गवर्नर की तरफ से शिकायत में एक वीडियो का हवाला दिया गया है ,जिसमें कथित तौर पर सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून को दिखाया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी को 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन डॉलर की भारी फंडिंग मिली।
इसमें आगे आरोप लगाया गया है कि 2014 में अरविंद केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल्स में खालिस्तानी समर्थक सिखों के साथ एक गुप्त बैठक में भाग लिया था। इस बैठक के दौरान, केजरीवाल ने कथित तौर पर खालिस्तानी गुटों से आप को वित्तीय सहायता के बदले में एक दोषी आतंकवादी देवेंदर पाल भुल्लर की रिहाई की सुविधा देने का वादा किया था।
§दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई और बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय सक्सेना ने आतंकी जांच की सिफारिश की है। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से फंड लेने का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगा है।

