#WATCH | Aam Aadmi Party (AAP) workers protest against the ED arrest of CM Arvind Kejriwal in Delhi pic.twitter.com/vn77A6KGkg
— ANI (@ANI) March 22, 2024
§֍:केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP का क्या होगा?§ֆ:कथित शराब नीति घोटाले समेत अन्य मामले में आम आदमी पार्टी के अब तक चार सबसे बड़े चेहरों को केंद्रीय एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार किया है. पहले सत्येंद्र जैन, फिर मनीष सिसोदिया, उसके बाद संजय सिंह और अब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP के सामने नया नेतृत्व खड़ा करने की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं.
§ֆ:
#WATCH | Police bolsters security at ITO near Aam Aadmi Party office in Delhi, following the arrest of Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case pic.twitter.com/Z1i8aks2Xi
— ANI (@ANI) March 22, 2024
§֍:23 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है AAP§ֆ:आम चुनाव का बिगुल बज गया है. देश की 23 लोकसभा सीटों पर AAP भी चुनाव लड़ रही है. ऐसे में पार्टी के सामने बड़ा राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया. AAP दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और असम में अपने उम्मीदवार उतार रही है.
§֍:लोकसभा से विधानसभा चुनाव तक पर संकट§ֆ:
#WATCH | Delhi: A team of doctors arrives at the ED office for the medical examination of Delhi CM and AAP National Convenor Arvind Kejriwal. pic.twitter.com/LE8ACDl09a
— ANI (@ANI) March 22, 2024
§ֆ:2024 के चुनाव में इंडिया ब्लॉक में AAP महत्वपूर्ण हिस्सेदार है. फिलहाल, AAP के पूरे चुनावी कैंपेन पर ग्रहण लग सकता है. क्योंकि रणनीति से लेकर प्रचार की भूमिका में उसके सबसे बड़े स्टार प्रचारक मौजूद नहीं रहेंगे.
लोकसभा चुनाव के बाद ही आम आदमी पार्टी इसी साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही थी, जिस पर अब संकट आ गया है. लोकसभा चुनाव के कुछ ही महीने बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मिशन पर भी ग्रहण लग सकता है.
§कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. केजरीवाल को ईडी हेड क्वार्टर ले जाया गया, जहां उन्होंने रात बिताई. यह घटनाक्रम ईडी के समन के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद आया. दरअसल, जांच एजेंसी पूछताछ में शामिल होने के लिए केजरीवाल को 9 समन जारी कर चुकी है, लेकिन उन्होंने लगातार समन स्किप किए हैं.

