֍:कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी?§ֆ:अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है, अगर किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है. अगर AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. §֍:बचाव उपाय§ֆ:प्रदूषण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मुंह और नाक को ढक लें. आंखों की एलर्जी से बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाकर निकलें. ज्यादा प्रदूषण में घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. घर के बच्चे और बुजुर्गों को बाहर निकलने से रोके. ऐसे में पार्क में खेलने जाने वाले बच्चों को घर पर ही इनडोर गेम्स खेलने को कहें. §दिल्ली में काफी समय से वायु गुणवत्ता खराब होती दिख रही है. ऐसे में लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज की बात करें तो, शनिवार 23 नवंबर को एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है. आज दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है. सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली में 24 घंटे का औसत समग्र AQI 421 है, जो कि गंभीर श्रेणी में है. दिल्ली के 39 स्टेशनों में से 28 स्टेशन गंभीर या अत्यधिक गंभीर श्रेणी में हैं.

