֍:स्थानीय लोगों ने दी जानकारी§ֆ:आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सुबह दुकान का शटर टूटा मिला. जिसके बाद दुकानदार और पुलिस को घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया. जिसके बाद उन्हें वारदात का फुटेज मिला. पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी है.§֍:तलाश में जुटी पुलिस§ֆ:घटना को संज्ञान में लेते हुए सांगानेर एसीपी विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए. एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों के स्कैच बनाकर तलाश में जुटी है. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. §राजस्थान क जयपुर जिले में आज बुधवार सुबह चोरों ने मोबाइल की दुकान में घुसकर 2 करोड़ के गैजेट्स की चोरी की. इसमें एप्पल समेत कई ब्रांड के डिवाइस शामिल थे. ये 3 चोर बाइक पर सवार थे, उन्होंने केवल 20 मिनट में ही चोरी को अंजाम दे दिया. घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच जवाहर नगर थाना इलाके की एक दुकान में हुई.

