֍:2022 में बीजेपी से जोड़ा नाता§ֆ:अपर्णा यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले ही बीजेपी में अपनी जगह बना ली थी. उस दौरान उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. लेकिन उन्हें अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ाया गया था. जिसके बाद अब साल 2024 के लगभग अंत में उन्हें बीजेपी सरकार द्वारा महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद प्राप्त हुआ है. यह अधिसूचना 3 सितंबर को जारी की गई. बता दें कि यूपी महिला आयोग में कुल 25 सदस्य हैं. §֍:इन लोगों की हुई नियुक्ति§ֆ:यूपी महिला आययोग में लखनऊ से अंजू प्रजापति, डॉ. प्रियंका मौर्य, ऋतु शाही, एकता सिंह, मेरठ से हिमानी अग्रवाल, मीनाक्षी भराला, मनीषा अहलावत, कानपुर से पूनम द्विवेदी व अनीता गुप्ता, बिजनौर से अवनी सिंह, संगीता जैन अन्नू, बलिया से सुनीता श्रीवास्तव, झांसी से अनुपमा सि, खीरी से सुजीता कुमारी, अलीगढ़ से मीना कुमारी, मिर्जापुर से नीलम प्रभात, जौनपुर से गीता बिंद, प्रयागराज से गीता विश्वकर्मा, बरेली से पुष्पा पांडेय, रामपुर से सुनीता सैनी, ललितपुर से अर्चना पटेल, संतकबीरनगर से जनक नंदिनी, कौशांबी से प्रतिमा कुशवाहा, कासगंज से रेणु गौर, सहारनपुर से सपना कश्यप को शामिल किया गया है.§֍:2017 में लड़ी थीं चुनाव§ֆ:2017 में लड़ी थीं चुनाव§यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसी के साथ सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. बता दें कि अपर्णा साल 2022 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं. जिसके करीब 2.5 साल बाद उन्हें यूपी में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

