֍:
’18 महीनों में 27 हजार करोड़ का कर्ज’
§ֆ:सोमवार को अनुराग ठाकुर ने बयान में कहा, ‘अब तक के सिर्फ 18 महीने के कार्यकाल में राज्य सरकार 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है. बावजूद इसके इस सरकार के पास राज्य में विकास कार्य कराने के लिए बजट नहीं है.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार देती कुछ नहीं, बल्कि लगातार लोगों से वसूली की योजनाएं बनाती रहती है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है और मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र नादौन भी इससे अछूता नहीं है.§֍:
टैक्स को लेकर कही ये बात
§ֆ:अनुराग ठाकुर ने टैक्स को लेकर कहा, ‘बिजली हो, पानी हो, सड़क हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, हर जगह टैक्स का बोझ है. पिछली भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी बंद कर दी गई है और ग्रामीण आबादी पर पानी के शुल्क का बोझ डाला गया है.’ इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पहले ही राज्य में 16.5 लाख से अधिक लोगों को अपने प्राथमिक सदस्यों के रूप में नामांकित कर लिया है और काम अभी भी जारी है. §पूर्व केंदीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सीएम सुक्खू गृह विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में कई सार्वजनिक बैठकों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए हिमाचल सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने राज्य सरकार के पिछले 18 महीनों में 27000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज को लेकर आरोप लगाए.

