Goat Farming: 60 की उम्र में जब लोग आराम की सोचते हैं, सुल्तानपुर के राम अवध ने भेड़ पालन से करोड़ों का सपना सच कर दिया. एक साधारण किसान ने पारंपरिक तरीके से किया ऐसा मुनाफा, जो आज कई किसानों के लिए मिसाल बन चुका है. जानिए कैसे भेड़ पालने से वे बना रहे हैं लाखों की कमाई और कैसे बदल रहा है उनका भविष्य.
राम अवध ने बताया कि एक भेड़ को तैयार होने में 6 से 7 महीने का समय लगता है लेकिन उचित आहार देने पर ये प्रक्रिया 5 महीने में पूरी हो सकती है, जिससे मुनाफा जल्दी मिलता है.
प्रत्येक भेड़ की कीमत 6 से 7 हजार रुपये होती है और राम अवध प्रतिवर्ष 50 भेड़ों को बेचकर 3 से 4 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं.
राम अवध ने भेड़ पालन में वैज्ञानिक तरीके को छोड़कर नर भेड़ों का पालन शुरू किया है, जिससे वे देशी प्रजनन को बढ़ावा दे रहे हैं और अपने व्यवसाय को और भी मजबूत बना रहे हैं.
आजकल के किसान पारंपरिक दूध व्यवसाय के अलावा, भेड़ पालन जैसे नए तरीके अपना रहे हैं, जिससे वे अधिक मुनाफा कमा पा रहे हैं.

