֍:अनिल आए प्रोमो में§ֆ:वीडियो में आप देखेंगे कि अनिल कहते हैं बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं कुछ और खास। जहां कुछ यूजर्स अनिल का स्वागत कर रहे हैं। वहीं कई तो सलमान खान को शो में वापस चाहते हैं। किसी ने कमेंट किया नो सलमान खान, नो बिग बॉस। किसी ने लिखा कि सलमान के बिना कोई मजा नहीं।
§֍:सोनम का रिएक्शन§ֆ:वहीं सोनम ने शो का प्रोमो शेयर कर लिखा कि इन्हें शो के लिए सबसे ज्यादा हैंडसम, टैलेंटेड और मेहनती होस्ट मिला है।
§बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो आ गया है। काफी समय से शो के होस्ट को लेकर खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि अनिल कपूर शो को होस्ट करेंगे। हालांकि अब कन्फर्म हो गया है। शो का जो प्रोमो आया है जिसे शेयर करते हुए जियो सिनेमा ने लिखा नए सीजन के लिए नया होस्ट और बिग बॉस की तरह इनकी आवाज ही काफी है। भले ही मेकर्स ने अनिल का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन उनकी आवाज कोई भी पहचान सकता है।

