ֆ:§सावन के चौथे सोमवार को गंगा तट पर हर घर तिरंगा अभियान की गूंज रही । राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के लक्ष्य को साध कर नमामि गंगे ने सिंधिया घाट के गंगा तट से महर्षि योगी विद्याश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

