• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

अमूल और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी पहुंची कीमतें

Fiza by Fiza
June 3, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
अमूल और मदर डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी पहुंची कीमतें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:अमूल ने क्यों बढ़ाए दाम?§ֆ:गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने दूध के कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह भी बताई है। जीसीएमएमएफ ने एक बयान जारी कर बताया कि दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब एमआरपी में 3-4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। जीसीएमएमएफ ने कहा है कि फरवरी 2023 से उसने प्रमुख बाजारों में ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जीसीएमएमएफ ने कहा, “यह मूल्य वृद्धि दूध के प्रसंस्करण और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। हमारे सदस्य संघों ने पिछले एक साल में किसानों के लिए कीमत में भी लगभग 6-8 प्रतिशत की वृद्धि की है।” अमूल की नीति के रूप में दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को जाता है। बयान में कहा गया है, “मूल्य संशोधन से हमारे दूध उत्पादकों को लाभकारी दूध कीमतें बनाए रखने और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।”

§֍:मदर डेयरी ने इस वजह से बढ़ाए दाम §ֆ:मदर डेयरी ने सोमवार को पिछले 15 महीनों में इनपुट लागत में वृद्धि के कारण दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य बाजारों में जहां इसकी मौजूदगी है, वहां दूध के सभी प्रकारों की कीमतों में बढ़ोतरी सोमवार (3 जून) से लागू होगी। एक बयान में, मदर डेयरी ने कहा कि वह “03 जून, 2024 से सभी बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है।” इसने कहा कि उपभोक्ता मूल्य में वृद्धि मुख्य रूप से उत्पादकों को बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई करने के लिए की गई है, जो एक साल से अधिक समय से बढ़ रही है।

§֍:अब कितने का मिलेगा अमूल दूध?§ֆ:बता दें कि अमूल गोल्ड दूध में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के अलावा अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को अमूल गोल्ड के लिए 66 रुपये की जगह 68 रुपये चुकाने होंगे, जबकि आधा लीटर अमूल गोल्ड की कीमत 34 रुपये होगी। इसके अलावा अमूल ताजा आधा लीटर की कीमत 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो गई है। वहीं, अमूल शक्ति आधा लीटर की कीमत 29 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है। अमूल ताजा स्मॉल पाउच को छोड़कर सभी के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वहीं अमूल गाय के दूध के लिए उपभोक्ताओं को 56 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। इसके अलावा अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर होगी। §लोकसभा चुनाव से नजीजों से एक दिन पहले डेयरी प्रोडक्ट ब्रांड ‘अमूल’ और मदर डेयरी का पैक्ड दूध दो रुपये मंहगा हो गया है। अमूल ने देशभर में अपने पैक्ड दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं, मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने देश में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि, मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतों में हुई ये बढ़ोतरी सोमवार (3 जून, 2024) से लागू हो गई है। यानी आज से ग्राहकों को अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रुपये मंहगा मिलेगा।

Previous Post

देशों के 300 प्रस्तावों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधन

Next Post

पीएफ सदस्य की ऑनलाइन फाइलिंग के लिए एक नई सॉफ्टवेयर कार्यक्षमता का शुभारंभ

Next Post
पीएफ सदस्य की ऑनलाइन फाइलिंग के लिए एक नई सॉफ्टवेयर कार्यक्षमता का शुभारंभ

पीएफ सदस्य की ऑनलाइन फाइलिंग के लिए एक नई सॉफ्टवेयर कार्यक्षमता का शुभारंभ

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.