• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

आसियान देशों में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा

Fiza by Fiza
March 27, 2024
in समाचार
0
आसियान देशों में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:अपनी तैनाती के दौरान इस जहाज का मनीला (फिलीपींस), हो ची मिन्ह (वियतनाम) और मुआरा (ब्रुनेई) में बंदरगाह निरीक्षण करने का कार्यक्रम निर्धारित है। यह जहाज विशेष समुद्री प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों और प्रदूषण प्रतिक्रिया कन्फिग्यरेशन के लिए एक चेतक हेलीकॉप्टर की तैनाती से सुसज्जित है, इसे समुद्र में तेल को फैलने से रोकने, उसे एकत्र करने तथा ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भ्रमण वाले बंदरगाहों पर प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रशिक्षण और विभिन्न उपकरणों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा इस जहाज में सरकार की पहल “पुनीत सागर अभियान” में भाग लेने और साझेदार देशों के साथ तालमेल में एक अंतरराष्ट्रीय पहुंच उपलब्ध कराने के लिए 25 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों को भी शामिल किया गया है। विदेशी आदान-प्रदान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एनसीसी कैडेट, आईसीजी जहाज के कर्मियों, भागीदार एजेंसियों के कर्मियों, भारतीय दूतावास/मिशन कर्मचारियों तथा स्थानीय युवा संगठनों के साथ समन्वय में जहाज के बंदरगाह भ्रमण के दौरान समुद्र तटों की सफाई और इसी तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल होंगे।


§ֆ:यह यात्रा फिलीपीन तट रक्षक, वियतनाम तट रक्षक और ब्रुनेई समुद्री एजेंसियों सहित प्रमुख समुद्री एजेंसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में भी उल्लेखनीय महत्व रखती है। भारतीय तटरक्षक ने फिलीपींस और वियतनाम के तट रक्षकों के साथ समुद्री सहयोग बढाने तथा समुद्री सुरक्षा और संरक्षा के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और समुद्री पर्यावरण को सुनिश्चित करने के लिए ये संबंध पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकसित हुए हैं। इस यात्रा की कार्य सूची में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक यात्राएं, संयुक्त अभ्यास के साथ-साथ क्षमता निर्माण सुविधाओं तक यात्रा सहित आधिकारिक और सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं।


§भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र पहरेदार जो एक विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज है, अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर 25 मार्च 2024 को फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंच गया है। इस विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज की यह यात्रा एक व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आईसीजी समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन करना और फिलीपींस तट रक्षक (पीसीजी) के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के साथ-साथ आसियान क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के बारे में चिंताओं और संकल्प को साझा करना है। आईसीजी जहाज आसियान देशों- फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई में 25 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक विदेशी तैनाती पर है। आसियान देशों में भारतीय तट रक्षक की यह लगातार तीसरी तैनाती है। इससे पहले वर्ष 2023 में आईसीजी प्रदूषण नियंत्रण जहाजों ने इस पहल के हिस्से के रूप में कंबोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

Previous Post

जेल से केजरीवाल का फरमान, इन चार दलीलों के आधार पर उठाई रिहाई की मांग

Next Post

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मां मेनका के लिए सुल्तानपुर में करेंगे प्रचार

Next Post
वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मां मेनका के लिए सुल्तानपुर में  करेंगे प्रचार

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मां मेनका के लिए सुल्तानपुर में करेंगे प्रचार

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.