֍:’आतंकवादी देखते ही हम मारते हैं गोली’§ֆ:गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम तो आतंकवादी देखते ही सीधा दो आंखों के बीच में गोली मारते हैं. हमारी सरकार न आतंकवाद को सह सकती है और न ही आतंकवादियों को. ये हिसाब मांगते हैं कि 370 हटाने का क्या परिणाम हुआ. हिसाब तो उनको दिया जाता है, नजारा तो उनको दिखाया जाता है, जिनकी नजरें साफ हों, जो काला चश्मा पहन कर, आंखें मूंद कर बैठे हैं, उनको विकास नहीं दिखा सकते हैं.”§Amit Shah In Rajya Sabha: राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज के बारे में बताते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा, “पैदल यात्रा निकाली, कश्मीर तक गए, अपने कार्यकर्ताओं के साथ बर्फ की होली खेली और कहा कि दूर से आतंकवादी दिखाई पड़ा था. अरे भाई, जिनकी नजर में आतंकवादी है, तो आपको सपने में भी आएगा और आपको कश्मीर में भी दिखाई पड़ेगा.”

