֍:UP में बढ़ाई गई सुरक्षा §ֆ:औरैया के फफूंद रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस एवं आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों पर पैदल मार्च भी किया जा रहा है. अगर कोई संदिग्ध दिख रहा है तो उससे पूछताछ भी जा रही है. §֍:अयोध्या में भी बढ़ाई गई सुरक्षा§ֆ:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. रामजन्मभूमि परिसर जो कि अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, वहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं.§भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जिसके चलते सभी राज्यों में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है. इसी बीच पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और औरैया जिले में भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. यहां के दिबियापुर में गेल, एनटीपीसी दोनों नवरत्न कंपनियां होने के कारण सबसे ज्यादा फफूंद रेलवे स्टेशन अपना महत्व रखता है. ऐसे में पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी द्वारा बराबर फफूंद रेलवे स्टेशन पर नजर रखी जा रही है.

