֍:फ्रिडमैन के उपवास पर ये बोले पीएम मोदी§ֆ:फ्रिडमैन के इस अनोखे कदम पर पीएम मोदी ने हंसी के साथ आभार जताया। उन्होंने फ्रिडमैन के उपवास को अपने प्रति सम्मान की निशानी बताया। पीएम मोदी ने इस दौरान उपवास के दौरान अपने अनुभवों और इसके आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उपवास से उनकी इंद्रियां और भी एक्टिव हो जाती हैं और सोचने की क्षमता बढ़ जाती है। पीएम मोदी ने भारतीय धर्म और संस्कृति में उपवास के महत्व को भी समझाया।§֍:फ्रिडमैन ने बताया क्यों रखा उपवास§ֆ:लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत से पहले 45 घंटे का उपवास रखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री से बातचीत में कहा, ‘मैं अभी उपवास पर हूं। लगभग 2 दिन, करीब 45 घंटे हो गए हैं। सिर्फ पानी पिया है, कोई खाना नहीं खाया।’ फ्रिडमैन ने बताया कि इस बातचीत के सम्मान में और सही मानसिक स्थिति में आने के लिए और आध्यात्मिक स्तर पर पहुंचने के लिए ये उपवास रखा।§अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पॉडकास्ट को लेकर फ्रिडमैन की चर्चा हो रही। लेक्स फ्रीडमैन साल 2018 से पॉडकास्ट होस्ट कर रहे हैं। हालांकि, पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट से पहले उन्होंने दो दिनों तक उपवास रखा। इस दौरान उन्होंने सिर्फ पानी लिया। फ्रिडमैन ने पॉडकास्ट के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह उपवास उन्होंने सही मानसिक स्थिति में आने के लिए रखा था।

