ֆ:
पिछले साल जून में सरे के एक गुरुद्वारे से बाहर निकलने के बाद निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या का एक वीडियो कथित तौर पर इस साल मार्च में सामने आया था, जिसमें निज्जर को गोली मारते हुए दिखाया गया था, जिसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का दावा किया गया था. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
कनाडा के एक नेता जगमीत सिंह ने भारत पर ही निज्जर की हत्या कराने का आरोप लगाया था. हालांकि, कनाडा पुलिस ने भारत से लिंक नहीं होने की बात कही थी. भारत ने कनाडा के इस दावे पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी और इसे कनाडा का आंतरिक मामला बताया है. भारत ने कहा, अगर कनाडा कोई सबूत देता है तो वह जांच के लिए तैयार
§खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अब अमेरिका का बड़ा बयान आया है. उसने सीधे तौर पर भारत पर निशाना साधा है. अमेरिका का कहना है कि भारत को इस मामले को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और इसकी जांच करनी चाहिए.

