֍:अमेरिका जाएंगे भारत के Iphone §ֆ:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ नियम लागू होने से पहले कंपनी ने अपनी कॉस्टिंग मार्जिन को बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया. बताते चलें कि भारत पर 26 परसेंट का टैरिफ लागू हुआ है, हालांकि ये टैरिफ चीन की तुलना में कम है. §֍:Apple ने भारत से अमेरिका 600 टन iPhones भेजे§ֆ:हाल ही में जानकारी सामने आई थी, जिसमें बताया था कि Apple ने भारत से अमेरिका में 600 टन iPhones को भेजा है. इसके लिए कंपनी ने 6 कार्गो एयरप्लेन का इस्तेमाल किया है. हर एक कार्गो एयरप्लेन में 1 टन iPhones थे. §Apple iPhones की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. भारत समेत दुनियाभर में ये हैंडसेट पॉपुलर हैं. लेटेस्ट जानकारी में पता चला है कि Apple ने भारत से अमेरिका में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत के iPhone भेजे हैं. अमेरिकी डॉलर को भारतीय करेंसी में कंवर्ट करें तो यह रकम 17 हजार करोड़ रुपये होगी. ये जानकारी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट्स में दी है.

