§֍:शुभ मौके पर क्या बोली नीता अंबानी §ֆ:
#WATCH | Navi Mumbai: Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani and Nita Ambani present at the mass wedding of the underprivileged being organised as part of the wedding celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant. pic.twitter.com/CbHUMUZvZe
— ANI (@ANI) July 2, 2024
§ֆ:सामूहिक विवाह संपन्न होने के बाद नीता अंबानी ने कहा, ‘आज इन सभी जोड़ियों को देखकर बहुत ही आनंद हो रहा है. मैं एक मां हूं और एक मां को बहुत खुशी होती है अपने बच्चों को शादी करते देखकर. आज से राधिका और अनंत के शुभ लगन के सारे उत्सव शुरू हो रहे हैं. मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आई हूं, इनका जीवन सुखमय हो.
§֍:विवाहित जोड़ो के लिए सभी इंतजाम §ֆ:
VIDEO | Couples take blessings from Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani and his wife Nita Ambani during a mass wedding organised as part of pre-wedding celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant in Mumbai. pic.twitter.com/Dz4Vx3WhDb
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2024
§ֆ:अंबानी परिवार की तरफ से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए. इसके अलावा, प्रत्येक दुल्हन को ‘स्त्रीधन’ के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपये का चेक भी दिया गया.
§֍: उपहार में कई घरेलू सामान §ֆ:इसके साथ एक साल के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए, जिसमें 36 तरह की जरूरतमंद वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे. सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन भी किया गया. शाम को हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया.
§֍:जानें कहा होगी अनंत- राधिका की शादी
§ֆ:रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट, 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे.
§֍:13 जुलाई से शुरु हो रहे अंनत-राधिका के शादी के फगशन §ֆ:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह 12 जुलाई को शुरू होगा. पहला समारोह शुभ विवाह या विवाह समारोह होगा. 13 जुलाई शुभ आशीर्वाद का दिन होगा. 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा. शादी का ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक है. ये सभी समारोह बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे. §अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का इंतजार हर किसी को है. अंबानी परिवार ने एक नेक काम के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ की है. वंचित परिवारों से जुड़े 50 से ज्यादा जोड़े मुंबई से कोई 100 किलोमीटर दूर पालघर से आए पहुंचे. सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया.

