֍:फिल्म पुष्पा में दिखा अल्लू अर्जुन का कमाल §ֆ:फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक की काफी तारीफ हुई. उन्होंने लंबे बाल और दाढ़ी में पुष्पा के किरदार को एक नया फ्लेवर दिया जिसे हर किसी ने पसंद किया. एक्टर ने करीब 5 साल से भी ज्यादा समय तक अपने लुक को कायम रखने के लिए काफी मेहनत भी की. लेकिन अब, नए साल में एक्टर अपने नए लुक से अपने फैंस को सरप्राइज करने वाला है.
§ֆ:§֍:अल्लू अर्जुन का बदलेगा लुक, दिखेगा नया अंदाज§ֆ:सूत्रों की माने, तो अल्लू अर्जुन ने अपने लंबे बाल और दाढ़ी को ट्रिम कर लिया है. बहुत जल्द वो अपने नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ नए साल के मौके पर शेयर करेंगे. कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशनल इवेंट में अपने लुक के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी अरहा उनके पास नहीं आती हैं क्योंकि उन्होंने अपनी दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई हुई है.§साउथ सिनेमा के बाद, पूरी दुनिया पर राज करने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी ‘वाइल्ड फायर’ परफॉर्मेंस से सभी के चहेते बन चुके हैं. एक्टर की दीवानगी का स्तर कई गुना बढ़ गया है. उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमा जगत की सबसे सक्सेसफुल फिल्म बन गई है. अल्लू इस समय बॉक्स ऑफिल पर रूल कर रहे हैं.

