֍:अल्फा में नजर आएंगी आलिया §ֆ:कुछ समय पहले खबर आई थी कि आलिया और शरवरी यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं. वो जल्द ही शाहरुख खान के ‘पठान’ और सलमान खान के ‘टाइगर’ अवतार वाले इस यूनिवर्स में नई स्पाई होंगी. अब फाइनली यश राज फिल्म्स ने ये फिल्म अनाउंस कर दी है और इसका टाइटल रखा गया है ‘अल्फा’.
§ֆ:§֍:आलिया और शरवरी बनीं ‘अल्फा’ गर्ल्स §ֆ:आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म की अनाउंसमेंट शेयर की, जिसमें ये भी बताया गया कि अब इसका शूट शुरू हो चुका है. उनकी पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें केवल आलिया की आवाज सुनाई देती है.
वो कहती हैं, ‘ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटो… सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर. ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है. और जंगल में हमेशा राज करेगा अल्फा!’ पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने लिखा, ‘अब अल्फा गर्ल्स का टाइम आ गया है.’
§आलिया भट्ट और स्पाई यूनिवर्स के फैन्स के लिए वो गुड न्यूज आ गई है जिसका इंतजार पिछले कुछ महीनों से किया जा रहा था. ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान को इंडियन जासूसों के शानदार एक्शन अवतार में लेकर आए स्पाई यूनिवर्स में अब आलिया की एंट्री हो गई है. उनके साथ ही ‘मुंज्या’ और ‘बंटी और बबली 2’ फेम एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी स्पाई बनकर इस यूनिवर्स में आ रही हैं.

