֍:इन राज्यों में बारिश क अलर्ट§ֆ:आईएमडी ने 4 अप्रैल को को झारखंड और 5 अप्रैल को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश-ओलावृष्टि की संभवना जताई है. 6 अप्रैल तक केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. वहीं, 3-5 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, 4 अप्रैल को तटीय कर्नाटक भारी बारिश के आसार है.§֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:आईएमडी ने दिल्लीम में तेजी से गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया है. आज न्यू नतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. शनिवार यानि 5 अप्रैल को भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है, लेकिन 6 अप्रैल से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी और लू चलेगी.§֍:तापमान में होगी बढ़ोतरी§ֆ:3-8 अप्रैल के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में, 6-9 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में, 6-8 अप्रैल के दौरान गुजरात क्षेत्र में और 7-9 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है. इसके अलावा 3-9 अप्रैल के दौरान गुजरात राज्य में और 5-9 अप्रैल के दौरान कोंकण और गोवा में गर्मी और उमस हाेने की संभावना है. §भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि आने वाले दो दिनों में मध्यम से तीव्र गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. आज देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है. 6-9 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है. आईएमडी ने निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में मराठवाड़ा और उससे सटे मध्य महाराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बने होने की जानकारी दी है और मराठवाड़ा पर बने चक्रवाती परिसंचरण के पार पूर्वी दिशा में एक ऊपरी हवा का गर्त दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक बना हुआ है.

