֍:पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात §ֆ:कनॉट प्लेस में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है। पालिका बाजार से लेकर राजीव चौक मेट्रो के अंदर और बाहर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मॉक ड्रिल कल यानी बुधवार को होना है, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थान और भीड़भाड़ वाली जगह को चिन्हित कर उन सभी स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।§֍:7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन§ֆ:दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभर रहे ‘नए और जटिल खतरों’ के मद्देनजर सभी राज्यों से 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने को कहा है। सभी राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए परिपत्र में कहा गया है कि ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान किए जाने वाले उपायों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, नागरिकों को किसी भी हमले की सूरत में खुद को बचाने के लिए सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण देना और बंकरों एवं खाइयों की साफ-सफाई शामिल है। अन्य उपायों में दुर्घटना की स्थिति में ‘ब्लैकआउट’ के उपाय, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा और निकासी योजनाओं को अद्यतन करना एवं उनका पूर्वाभ्यास करना शामिल है। §जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 7 मई को मॉक ड्रिल का आदेश जारी किया है। ऐसे में मॉक ड्रिल से पहले दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी में महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

