֍:गेहूं की कटाई को लेकर एडवाइजरी §ֆ:
इस अवधि के दौरान हवा की गति 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है. जबकि तापमान अधिकतम 34–38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20–26 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को बन रहा है.जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.§֍:§अप्रैल महीने के शुरुआती सप्ताह में जहां बिहार के लोग गर्मी और तेज धूप से परेशान थे, वहीं दूसरे सप्ताह में मौसम के बदले मिजाज के कारण तेज आंधी और बारिश से लोगों को राहत मिली. हालांकि, बेमौसम बारिश और तेज आंधी की वजह से रबी की फसल को काफी नुकसान भी हुआ है. वहीं,पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है.

