• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

रनवे से हेलीकॉप्टर चोरी होने पर अखिलेश यादव ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

Fiza by Fiza
September 13, 2024
in अन्य
0
रनवे से हेलीकॉप्टर चोरी होने पर अखिलेश यादव ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ केस§ֆ:शिकायत के बाद मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया. इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी विधानसभा में विपक्षी नेता अखिलेश यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा. उन्होंने ‘हेलीकॉप्टर चोरी’ के मामले का हवाला देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अभी तक उत्तर प्रदेश में अपराधी हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार के जरिए भाजपा की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे थे, लेकिन अब मेरठ में हेलीकॉप्टर को ट्रक में भरकर ले जाने की खबर आ रही है. यह एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी सवाल है. वहां क्या हो गया है?’§ֆ:अखिलेश यादव के इस पोस्ट के बाद पुलिस ने जवाब दिया और कहा कि रवींद्र सिंह ने चोरी की शिकायत की थी. उन्हें नहीं पता था कि हेलीकॉप्टर को एसएआर एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने किसी दूसरी फर्म को बेच दिया है.§֍:सर्किल ऑफिसर ने कही ये बात§ֆ:इस मामले में सर्किल ऑफिसर अंतरिक्ष जैन ने कहा कि जांच में पता चला है कि संबंधित हेलीकॉप्टर को रवींद्र सिंह की कंपनी ने किसी दूसरी फर्म को बेच दिया था. कथित चोरी के दिन नए मालिकों ने हेलीकॉप्टर को ट्रक से ले जाया था. रवींद्र सिंह को हेलीकॉप्टर के बेचे जाने के बारे में पता नहीं था. नई कंपनी ने इसमें कोई गलत काम नहीं किया. पुलिस ने कहा कि रवींद्र सिंह द्वारा लगाए गए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप भी जांच के दौरान साबित नहीं हुए. इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ विपिन टांडा ने कहा था कि यह घटना चोरी की नहीं, बल्कि विमानन कंपनी के दो साझेदारों के बीच विवाद की है.§ֆ:चोरी की शिकायत रवींद्र सिंह ने परतापुर थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर खड़े हेलीकॉप्टर को अनाधिकृत रूप से कुछ लोग ले गए थे. हेलीकॉप्टर को ट्रक में भरकर ले गए थे.§֍:2023 में बेच दिया था हेलीकॉप्टर§ֆ:विमानन कंपनी की वेबसाइट पर सूचीबद्ध नंबर पर कॉल किया. कॉल पर खुद को एसएआर एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बताने वाले कैप्टन जीसी पांडे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे शुरू हुआ. इसमें कोई सुरक्षा संबंधी चूक नहीं है.
रवींद्र सिंह की शिकायत के बारे में पांडे ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है. मुझे कुछ पता नहीं है. जहां तक रवींद्र सिंह का सवाल है, तो वह अब हमारी कंपनी में नहीं हैं. जीसी पांडे ने कहा कि जिस हेलीकॉप्टर को लेकर इतनी बातें हुईं हैं, उसे 2023 में ही बेच दिया गया था.

§उत्तर प्रदेश के मेरठ में हेलीकॉप्टर चोरी होने पर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है. इसको लेकर खई लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा हैं. वहीं, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इसे एक गलत फहमी बताया. पुलिस द्वारा बताया गया कि एसएआर एविएशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के पायलट रवींद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी फर्म का हेलीकॉप्टर चोरी हो गया है. रवींद्र सिंह ने दावा किया कि मई में कुछ लोग हेलीकॉप्टर को ट्रक में लादकर ले गए थे. जब उन लोगों से इस बारे में बात की थी तो उन्होंने मारपीट कर दी थी.

Previous Post

व्हाट्सएप ने लॉन्च किए नए फीचर्स

Next Post

CM केजरीवाल को मिली जमानत, रखी गई ये शर्तें

Next Post
CM केजरीवाल को मिली जमानत, रखी गई ये शर्तें

CM केजरीवाल को मिली जमानत, रखी गई ये शर्तें

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.