ֆ:सपा के बागी विधायकों में मनोज पांडेय, अभय सिंह, पूजा पाल, राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी व आशुतोष मौर्य शामिल हैं। इनमें अधिकांश ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रासवोटिंग की। लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। जब नतीजे आए तो भाजपा के साथ-साथ इन बागी विधायकों को भी झटका लगा क्योंकि यह भाजपा को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं दिलवा पाए।
इस बीच इन विधायकों की घर वापसी की चर्चा शुरू हुई तो अखिलेश यादव ने सिरे से नकार दिया है। बागी विधायकों में पल्लवी पटेल भी है। पूर्व विधायक नारद राय ऐन वक्त पर बलिया में भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद भी सपा ने बलिया सीट जीती।
§अखिलेश यादव चुनाव के वक्त सपा के खिलाफ बगावत करने वाले विधायकों की घर वापसी के मूड में नहीं है। पार्टी अब उनकी सदस्यता खत्म कराने की तैयारी में है। इस संबंध में जल्द यूपी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा जाएगा।

