ֆ:अखिलेश यादव ने कहा पहली बारिश में टपकते हुए छत, गिर चुकी स्टेशन की दीवार बेईमानी की निशानी बन गई है. अनाथ पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए काफी कुछ कहा गया.. अभी तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं हुआ है.. जो वचन दिया था, अब वह वचन कहां दिया था वो भी याद नहीं है.§अखिलेश यादव ने कहा, “लोग क्योटो की फोटो लेकर वाराणसी में ढूंढ रहे हैं, उन्हें लगता है कि जिस दिन गंगा मां साफ हो जाएंगी, उस दिन शायद क्योटो मिल जाएगा. यूपी की जनता का आग्रह है कि जिस गंगा जल को हाथ में लेकर कसम खाई जाती है, कम से कम उस गंगा जल से झूठ तो न बोला जाए. जहां विकास के नाम पर खरबों की लूट हो रही है.

