֍:कैबिनेट ने दी मंजूरी§ֆ:योगी कैबिनेट ने यूपी के नए डीजीपी के चयन को लेकर नए नियमों को मंजूरी दे दी है. इसमें एक प्वाइंट डीजीपी के कार्यकाल को लेकर भी है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक का कार्यकाल दो साल का होगा. इसी को लेकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि ये व्यवस्था बनाने वाले खुद दो साल रहेंगे या नहीं. §֍:अखिलेश यादव ने किया एक्स पर पोस्ट§ֆ:
§ֆ:सपा अध्यक्ष ने X पर लिखा, “सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनाई जा रही है. सवाल ये है कि व्यवस्था बनाने वाले खुद 2 साल रहेंगे या नहीं.” §ֆ:अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है. उन्होंने डीजीपी के चयन में बदलाव को ‘दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0’ बताया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली में बीजेपी के सीनियर नेताओं के बीच अंदरूनी खटपट है. इसी तरह जब केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी के बीच मतभेद उभरकर सामने आए तो अखिलेश ने इसे लखनऊ-दिल्ली के बीच की लड़ाई बताया था. §֍:जानें कैसे चुने जाएंगे डीजीपी§ֆ:नए नियम के मुताबिक, यूपी के नए डीजीपी के चयन के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी. इसमें यूपी के मुख्य सचिव, UPSC द्वारा नामित एक व्यक्ति, UPPSC का अध्यक्ष या नामित व्यक्ति, प्रमुख सचिव गृह, एक रिटायर्ड DGP जिसने यूपी पुलिस में काम किया हो, यह कमेटी स्थायी डीजीपी का चयन करेगी. नई व्यवस्था में बनाए गए डीजीपी का कार्यकाल 2 साल का होगा. §उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी के सेलेक्शन प्रोसेस के नियमों में बदलाव किया गया है. इसपर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नए डीजीपी का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की व्यवस्था बनाई जा रही है. सवाल ये है कि व्यवस्था बनाने वाले खुद दो साल रहेंगे या नहीं.सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही है… सवाल ये है कि व्यवस्था बनानेवाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 5, 2024
कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है।
दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0

