֍:’किसानों को मिले जमीन की सही कीमत’§ֆ:सपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि विकास और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए दबाव में किसानों की जमीन छीनी जा रही है. सपा की मांग है कि किसानों को उचित बाजार मूल्य मिलना चाहिए और कोई भी जबरन समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पहले भूमि अधिग्रहण कानून लाने की कोशिश की थी, जिससे वह किसानों की जमीन छीन सके. आज भी बीजेपी के लोग जमीन हड़पने में शामिल हैं. §֍:अयोध्या की हार का किया जिक्र§ֆ:2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या-फैजाबाद में बीजेपी की हार का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए कि जब उन्होंने अयोध्या में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी, तब क्या हुआ था- भगवान राम के आशीर्वाद से लोगों ने उन्हें हराया और पूरे देश में संदेश दिया कि सांप्रदायिक राजनीति अब काम नहीं करेगी. §उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री औ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों सत्ताधारी दल बीजेपी पर किसानों के मुद्दों को लेकर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोग किसानों से जबरन जमीन हड़प रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को आगामी चुनाव में अयोध्या की तरह हार का सामना करना पड़ेगा. आखिलेश ने ये बातें सपा के राज्य मुख्यालय में झांसी से आए किसानों और मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कही.

