֍:सीएम योगी के सामने चुनौती§ֆ:भाजपा की ओर सीएम योगी आदित्यनाथ को मिल्कीपुर और कटेहरी सीट संभालने को कहा गया है. जिनके सामने सपा के शिवपाल यादव खड़े होंगे. इससे पहले भी शिवपाल भाजपा के उम्मीदवार से जीत चुके हैं. इस बार शिवपाल यादव सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में होंगे. §֍:अयोध्या में अवधेश प्रसाद को मिली जिम्मेदारी§ֆ:अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से मुख्यमंत्री के सामने सपा की ओर से अवधेश प्रसाद को खड़ा किया गया है. ऐसे में उनके पास काफी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की ओर से आ गई है. §֍:इन सीटों पर होंगे उपचुनाव§ֆ:उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं. इनमें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर शामिल हैं. 10 में से 9 सीटें विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण रिक्त हुई हैं, वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट सपा नेता इरफान सोलंकी को एक मामले में 6 साल जेल की सजा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द होने के कारण खाली हुई है. §֍:§उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरु हो गई हैं. इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है. सपा की ओर से अंबेडकर नगर के कटेहरी में सीएम योगी के सामने शिवपाल यादव को उतारा गया है. जिसके बाद अयोध्या की मिल्कीपुर में अवधेश प्रसाद अपना दांव चलेंगे. इसके बाद प्रयागराज के फूलपुर में सपा की ओर से इंद्रजीत सरोज को केशव मौर्य के सामने खड़ा किया है.

