֍:जानें क्या है मामला?§ֆ:आज जयप्रकाश नारायण की जयंती है, जिसको लेकर कल गुरुवार रात अखिलेश यादव लखनऊ में स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे. इस दौरान टीन शेड के कारण के उनकी मूर्ति तक नहीं पहुंच सके. जिसके बाद उन्होंने विरोध करते हुए यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.§֍:गेट पर लगाया पोस्टर§ֆ:अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुझे अंदर जाने से रोकने के लिये मुख्य द्वार को टीन की चादरों से ढक दिया गया. बता दें कि लखनऊ पुलिस ने JPNIC को भारी बैरिकैडिंग से ढक दिया है. पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. ताकी कोई गेट तक ना पहुंच पाए. इस बीच JPNIC के गेट पर सपा ने एक पोस्टर लगाया दिया है, जिसमें जय प्रकाश नारायण को शत शत नमन लिखा गया है.’§֍:अखिलेश ने कही ये बात§ֆ:अखिलेश यादव ने आज जेपी इंटरनेशनल सेंटर जाने को लेकर कहा, ‘हम आज कार्यक्रम तय करेंगे. वे इसे कब तक टिन शेड के पीछे बंद रखेंगे.’ जिसके बाद एक्स पर करते हुए सपा अध्यक्ष ने भाजपा के शासन को ‘आजादी का दिखावटी अमृतकाल’ बताया और बंद को पार्टी की ‘बंद सोच’ का प्रतीक बताया. §֍:एक्स पर कही ये बात§ֆ:अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ‘भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र पर हमला कर रही है!’ पार्टी ने इस रोक को भारतीय जनता पार्टी की ‘गंदी राजनीति’ का उदाहरण बताया. ‘इस जनविरोधी सरकार ने लखनऊ में बने जेपीएनआईसी जैसे विकास कार्यों को बर्बाद करके महापुरुषों का अपमान किया है. समाजवादी इन तानाशाहों के आगे नहीं झुकेंगे!’ §֍:अखिलेश ने किया था JPNIC का उद्घाटन§ֆ:बता दें कि जेपीएनआईसी का उद्घाटन अखिलेश यादव ने 2016 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किया था. लेकिन 2017 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इमारत पर काम रोक दिया गया था. इमारत में अन्य संरचनाओं के अलावा जयप्रकाश नारायण व्याख्या केंद्र, एक संग्रहालय भी है.§ֆ:
§उत्तर प्रदेश में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राजनीति में गर्मा-गर्मी दिख रही है. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें जेपी की मूर्ती पर माल्यार्पण करने नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार कुछ छिपा रही है. अब वे शुक्रवार को जेपी इंटरनेशनल सेंटर जाने वाले हैं."हर वर्ष जय प्रकाश जयंती के दिन समाजवादी लोग यहां इकट्ठे होते थे, ये कोई पहली बार नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि JPNIC बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2024
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Cz7v0szWr9

