֍:प्रशिक्षण के दौरान हुई घटना§ֆ:इससे पहले जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्ट हो गया. हादसे में जगुआर के पायलटों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी. इस मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान वुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रसिशक्षण मिशन के दौरान गुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया. वहीं, दूसरा पायलट लापता बताया गया. §֍:मेहसाणा में हुई घटना§ֆ:तीन दिन पहले ही मेहसाणा जिले में निजी विमान अकादमी का प्रसिक्षण विमान दर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी. मामले को लेकर पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनक एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के मैदान में क्रैश हो गया. उन्होंने बताया महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी और उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.§गुजरात में दर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के विमान के घायल पायलट की मौत हो गई है. हादसे में घायल एक अन्य पायलट का इलाज चल रहा है. भारतीय वायु सेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और लिखा, ‘जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भर रहा आईएएफ जगुआर दो-सीटर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलटों ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू की. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को भी कोई नुकसान न पहुंचे. दुर्भाग्य से एक पायलट को गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. दूसरे पायलट का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वायु सेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है. वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.’

