ֆ:भीषण अग्निकांड में जहां 100 पैसेंजर्स और 9 क्रू मेंबर्स जिंदा जलकर मारे गए। वहीं जहाज के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसास्थल पर जहाज के टुकड़ों और जले हुए सामान के साथ सवारियों के सिर्फ चिथड़े मिले।
किसी भी पैसेंजर की लाश पूरी नहीं मिली। शव आग में जलकर राख हो गए थे। ज्यादातर पैसेंजरों की सिर्फ हड्डियां मिलीं, जिनकी शिनाख्त डीएनए टेस्ट से हुई। इसके बाद ही अवशेष परिजनों को सौंपे गए। हादसे की जांच करने वाले बोर्ड के अनुसार, हादसा पायलट की गलती के कारण हुआ। टेक्निकल फॉल्ट आने से स्पॉइलर खराब हो गया था। पायलट ने उसे एक्टिव करने के लिए जैसे ही जोर लगाकर खींचा, वह निकल गया और जहाज का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह क्रैश हो गया।
§एयर कनाडा एयरलाइन की इंटरनेशनल फ्लाइट पायलट की एक गलती के कारण क्रैश हो गई। करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई से जहाज 500 मील की स्पीड से नीचे आया, जमीन से टकराया और उसमें आग लग गई।

