֍:तकनीक के साथ कौशल विकास जरूरी§ֆ:मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज के समय में तकनीक तेजी से बदल रही है. ऐसे में अगर हम अपने कौशल (स्किल्स) को समय के अनुसार नहीं सुधारते हैं, तो हम बहुत पीछे रह जाएंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर किसी के जीवन का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है.§֍:ITI सिलेबस में शामिल होगा AI§ֆ:सीएम सोरेन ने कहा, ‘अब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से खुद को दूर नहीं रख सकते. युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है, और इसके लिए इसे आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए.’
§झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को 49 ट्रेनिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम सोरेन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ये अधिकारी युवाओं को बेहतर कौशल सिखाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार पाने में कोई कठिनाई नहीं होगी.

