ֆ:
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुजरात के बड़ौली में किसानों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। यह संवाद ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जो देशभर में 15 दिनों तक चलाया गया एक विशेष अभियान रहा है। इस समापन कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
§ֆ:यह राष्ट्रीय अभियान 29 मई को ओडिशा से आरंभ हुआ था और इसमें कृषि मंत्री श्री चौहान ने ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में किसानों से सीधे संवाद किया। इस कड़ी में 12 जून को बड़ौली में होने वाला यह कार्यक्रम अंतिम चरण होगा।
§ֆ:समापन से पूर्व कृषि मंत्री ‘किसान चौपाल’ में भाग लेकर स्थानीय किसानों से सीधी बातचीत करेंगे। इस चौपाल में वह किसानों की व्यावहारिक समस्याएं, क्षेत्रीय आवश्यकताएं, और तकनीकी जरूरतों को समझने का प्रयास करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उनके क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की उर्वरता और फसल की उपयुक्तता के अनुसार उन्नत कृषि अनुसंधान और तकनीकी जानकारी देना है।
§ֆ:विशेष बात यह है कि इस अभियान के अंतर्गत देशभर के 16 हजार वैज्ञानिकों की 2,170 टीमें भी जुड़ी हुई हैं, जो कल आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लेंगी। इन वैज्ञानिक टीमों ने अब तक लगभग 1 करोड़ 8 लाख किसानों से संपर्क स्थापित किया है और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों, अनुसंधान और केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया है।
§ֆ:‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का मूल उद्देश्य है – किसानों की आवाज़ को अनुसंधान से जोड़ना, ताकि आने वाले समय में कृषि नीतियों और अनुसंधान की दिशा, सीधे किसानों की ज़मीनी ज़रूरतों और सुझावों के आधार पर तय की जा सके। यह अभियान प्रौद्योगिकी और परंपरा के समन्वय के साथ भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
§ֆ:कृषि मंत्री ने पहले भी कहा है कि अब अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं में नहीं, बल्कि खेतों में किसानों के साथ मिलकर किया जाएगा। इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया था, जिससे किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके। आज बड़ौली में होने वाला यह कार्यक्रम न केवल इस अभियान का समापन होगा, बल्कि भविष्य की कृषि नीतियों की नींव भी रखेगा, जिसमें किसान केंद्र में होंगे।§

