• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

राज्यसभा में फार्मर आईडी पर बोले कृषि मंत्री, 4.60 करोड़ ID तैयार!

Fiza by Fiza
March 29, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
राज्यसभा में फार्मर आईडी पर बोले कृषि मंत्री, 4.60 करोड़ ID तैयार!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कही ये बात§ֆ:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान रजिस्ट्री के दौरान कुछ समस्याएं आती हैं, तो उनके समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र कार्य करता है, जिसमें किसान मोबाइल या वेब एप्लिकेशन का उपयोग कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. ये क्रांतिकारी कदम भारत के किसानों की जिंदगी बदलकर रख देगा. अब तक 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा फार्मर ID बन चुकी हैं. किसी किसान ने अपनी जमीन बेच दी किसी ओर को, तो तत्काल किसान रजिस्ट्री में अपडेट हो जाएगा कि ये जमीन शिवराज के नाम नहीं, गिरिराज के नाम है. §֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§֍:§ֆ:शिवराज सिंह ने कहा कि एक प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं एक रुपये भेजता हूं तो 15 पैसा पहुंचता है. लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी एक क्लिक करते हैं और 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में सीधा पैसा पहुंच जाता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण के कार्यक्रम में किसान सामने मोबाइल दिखाकर कहता है, पैसा खाते में आ गया. ये डिजिटल क्रांति के कारण संभव हुआ है. शिवराज सिंह ने कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं, ये मोदी जी और एनडीए के नेतृत्व में भाजपा का मूलमंत्र है. उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों को किसान पहचान पत्र के रूप में बहुत उपयोगी सौगात दी है. डिजिटल फसल सर्वेक्षण से कृषि के लाभ के सही वितरण में मदद मिलती है. किसान रजिस्ट्री के दौरान कुछ समस्याएं आती हैं, तो उनके समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र कार्य करता है, जिसमें किसान मोबाइल या वेब एप्लिकेशन का उपयोग कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.§֍:डिजिटल क्रांति पर जोर§ֆ:केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी और किसानों के डाटा के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार द्वारा अनेक उपाय किए गए हैं. डिजिटल क्रांति से सेवाओं में और योजनाओं का लाभ देने में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा सकता है. ये डाटा निजी डाटा है, जब तक किसान डाटा साझा करने के लिए अपनी स्पष्ट सहमति नहीं देता है, तब तक इसे साझा नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा किसानों की आय बढ़े, इसके लिए मोदी सरकार निरंतर कई उपाय कर रही है. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है.§केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि जिन्होंने राग दरबारी उपन्यास लिखा था. उसमें एक पात्र था “किसान लंगड़”. वो लंगड़ अपने खेत की नकल प्राप्त करने के लिए तहसील जाता है. एक नहीं अनेक दिनों तक वो एक अधिकारी के पास-फिर दूसरे अधिकारी के पास. एक विभाग के पास-दूसरे विभाग के पास. फिर तीसरे विभाग के पास भटकता रहता है और अंततः उसे नकल नहीं मिलती. उस “लंगड़” की तकलीफ को कभी सामने वालों (विपक्ष) ने नहीं समझा. कांग्रेस ने आजादी के वर्षों बाद तक देश में शासन किया, लेकिन कभी किसानों की तकलीफ को नहीं समझा. इस तकलीफ को हमारे विजनरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और डिजिटल कृषि मिशन बनाकर किसानों की सारी दिक्कतें समाप्त करने का फैसला किया.

Previous Post

इन राज्यों में जारी हुआ लू का अलर्ट, गर्मी ने राजधानी को भी घेरा!

Next Post

SKM ने मनाया ‘दमन विरोधी दिवस’, 29 मार्च की मीटिंग में तैयार होगा एक्शन प्लान!

Next Post
SKM ने मनाया ‘दमन विरोधी दिवस’, 29 मार्च की मीटिंग में तैयार होगा एक्शन प्लान!

SKM ने मनाया 'दमन विरोधी दिवस', 29 मार्च की मीटिंग में तैयार होगा एक्शन प्लान!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.