§ֆ:
गृह ग्राम जैत की पवित्र मिट्टी को प्रणाम!
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) June 29, 2024
जैत की गलियां, नर्मदा मैया का किनारा और यहां की माटी की महक मेरे रोम-रोम में रमी है। खेड़ा माता मंदिर का आशीष सदैव मुझे जनसेवा की शक्ति देता है।
मेरा परम सौभाग्य है कि आज जैत के खेड़ा माता मंदिर तथा नर्मदा मंदिर में दर्शन-पूजन का अवसर… pic.twitter.com/2n9SV2Z7q8
§֍:लाडली बहनों को दी एक और खुशखबरी§ֆ:
स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को लखपति दीदी बनाना है। इसके लिए हमने योजना बनाई है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 29, 2024
– माननीय श्री @ChouhanShivraj जी pic.twitter.com/RDanJe5Jyz
§ֆ:शिवराज ने यहां उपस्थित लाडली बहनों से कहा कि हर बहन को लखपति दीदी बनाना है, इस दिशा में भी तेजी से काम करेंगे। आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। यानी जल्द ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को जल्द ही लखपति दीदी योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने का वादा कर गए।§֍:क्या है लखपति दीदी योजना§ֆ:15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। लखपति दीदी योजना देश भर में महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना एक प्रकार का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आय प्राप्त करने के गुर सिखाए जाते हैं। सरकार लखपति दीदी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ब्याज मुक्त 1 से 5 लाख रुपए तक का ऋण देती है, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर स्वाभिमान से जी सकें।
§केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने शाहगंज में 25 करोड़ से ज्यादा की सौगात दीं। साथ ही उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सभा के दौरान शिवराज ने मंच पर घुटनों के बल बैठकर जनता का अभिवादन किया। इससे पहले वे गृह ग्राम जैत पहुंचे और कुलदेवी, मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। शाहगंज नगर में प्रवेश करते ही किसानों ने 108 ट्रैक्टरों से पुष्प वर्षा की।

