ֆ:यह अभियान संयुक्त कृषि निदेशक, मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर संचालित हुआ। छापेमारी के दौरान उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने पांच कीटनाशकों के नमूने लिए, जबकि जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा ने सात बीजों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। वहीं, अपर जिला कृषि अधिकारी विजय कुमार ने एक खाद और एक बीज का नमूना लिया।
§ֆ:अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, रेट लिस्ट, और बिक्री रसीदों की भी बारीकी से जांच की। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग या घटिया गुणवत्ता की बिक्री की शिकायत मिली, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
§ֆ:जिला कृषि अधिकारी मिश्रा ने बताया कि इस समय जिले में धान के बीज की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राजकीय बीज गोदामों पर “पूसा बासमती 1692” जैसी उन्नत किस्में उपलब्ध हैं, जिन पर 50% तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। आगामी सप्ताह में और भी बीजों की खेप पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
§ֆ:अधिकारी ने यह भी बताया कि मक्का की ज़ायद फसल के दौरान ओवर रेटिंग को लेकर कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आई है, जो विभाग की सतर्कता का परिणाम है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि किसी दुकान पर अनियमितता दिखे तो तत्काल निकटतम कृषि कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।§
किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही मूल्य पर कृषि इनपुट्स उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने उत्तर प्रदेश के संभल में जिलेभर में औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खाद, बीज और कीटनाशकों की कई दुकानों की जांच की गई और 14 नमूने एकत्रित किए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे किसानों को किसी भी हाल में निर्धारित दरों पर ही सामग्री उपलब्ध कराएं।

