ֆ:§ֆ:§ֆ:§ֆ:§ֆ:§उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादकता, उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लखनऊ में उत्तर प्रदेश-जर्मनी कृषि व्यवसाय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जर्मन एग्रीबिजनेस एलायंस जीएए और यूपीडीएएसपी उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री डिजिटल कृषि पर जोर दे रहे हैं। योगी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डिजिटल कृषि को बढ़ाने के लिए योगी कैबिनेट ने एग्रीटेक नीति-2024 लाने पर सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। दूध उत्पादन और गन्ना खेती में राज्य सर्वोच्च स्थान रखता है।कृषि निर्यात में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। 120 मंडियों को ई-मंडी से जोड़ा गया है। कृषि में डिजिटल को बढ़ावा देते हुए कृषि का डिजिटल सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी की रकम भेजी जा रही है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर प्रदेश की कृषि को नए आयामों तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है।

