ֆ:इन दिनों टीम बारबाडोस के होटल में ही ठहरी हुई है, लेकिन तूफान बेरिल के कारण वहां फंस सकती है। संभावना है कि तूफान बेरिल आज बारबाडोस पहुंच जाएगा, जो यहां भारी तबाही मचा सकता है।
तूफान को देखते हुए बारबाडोस एयरपोर्ट को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद भारत से चार्टर्ड विमान खिलाड़ियों को लेने के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगा।
बारबाडोस में टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार समेत कुल 70 सदस्य ठहरे हुए हैं।
§टीम 20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद भारतीय फैंस टीम इंडिया के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टीम की वापसी फिलहाल संभव नहीं दिख रही है।

