֍:वित्त मंत्री ने दी जानकारी§ֆ:बिजली बिल में हटी सब्सिडी को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वैट बढ़ाने से 545 करोड़ का राजस्व जुटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब में हिमाचल, राजस्थान और हरियाणा से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम है. §֍:जानें कितनी हुई कीमत?§ֆ:पंजाब की सरकार ने गुरुवार 5 सितंबर से राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है. डीजल पर लगने वाले VAT को बढ़ा दिया है. पेट्रोल पर प्रतिलीटर 61 पैसे और डीजल पर प्रतिलीटर 92 पैसे वैट बढ़ाया गया. इसके अलावा पंजाब सरकार ने 7 किलोवॉट तक 600 यूनिट के ऊपर दी जा रही सब्सिडी भी वापिस ले ली है. इससे बिजली भी हुई महंगी हो गई है. उन्होंने कहा कि वैट बढ़ाने से डीजल पर 395 करोड़ और पेट्रोल पर 150 करोड़ का राजस्व आएगा. §֍:बढ़ेगी प्रदेश की इकोनॉमी§ֆ:पंजाब में स्थित अमृतसर में पांच सितंबर से पेट्रोल की कीमत 96.82 रुपये प्रति लीटर है. एक दिन पहले 4 सितंबर 2024 को अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 96.56 रुपये प्रति लीटर थी. अमृतसर में 5 सितंबर को डीजल की कीमत 87.11 रुपये प्रति लीटर है. इससे पहले 4 सितंबर को अमृतसर में डीजल की कीमत 86.82 रुपये प्रति लीटर थी. आज के ताजा फैसले के बाद डीजल में 92 पैसे और पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है. §֍:मिजोरम में हालात बत्तर§ֆ:पंजाब के साथ मिजोरम सरकार ने भी पेचच्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया है. इसको लेकर मिजोरम के वित्तमंत्री डॉ. वनलालथलाना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4-4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है. यह बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक बुनियादी ढांचे और सेवा उपकर के लिए डीजल और पेट्रोल दोनों पर 2 रुपए प्रति लीटर का नया शुल्क लगाया है. जबकि, सड़क रखरखाव के लिए 2 रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त शुल्क लगाया है.
मिजोरम की राजधानी आइजोल में 5 सितंबर को डीजल की कीमत 88.02 रुपये प्रति लीटर है. जबकि, पेट्रोल की कीमत 99.24 रुपये प्रति लीटर है.
§भारत में काफी समय से कई चीजों पर महंगाई बढ़ती जा रही है. इससे आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ रहा है. ऐसे में अब पंजाब में डीजल-पेट्रोल महंगा हो गया है. सरकार की ओर से वैट बढ़ाए जाने से दोनों फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इसी के साथ सरकार ने बिजली पर दी जा रही सब्सिडी को भी हटा दी है.

