֍:2024 में रिलीज होनी थी फिल्म §ֆ:जानकारी के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ पिछले साल 2024 में रिलीज होनी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते ये पोस्टपोन हो गई थी. फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सुपर फ्लॉप होने के बाद आमिर इस फिल्म से कमबैक कर रहे हैं. ट्रेलर ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट तो बढ़ा दी है लेकिन रीमेक वाली बात आमिर के लिए परेशानी बन सकती है. §֍:क्या रीमेक है आमिर की सितारे जमीन पर?§ֆ:बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जेवियर फेसर की 2018 में आई स्पैनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ (Campeones) की ऑफिशयल रीमेक है. इस फिल्म को इंग्लिश में साल 2023 में ‘चैंपियंस’ (Champions) के नाम से रिलीज किया गया था. फिल्म के एक्टर वुडी हैरेलसन थे. अब ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों ही फिल्मों का फ्रेम-बाय-फ्रेम कंपेरिजन तक कर दिया. जो अब वायरल हो रहा है.§ֆ:§बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में आमिर दिव्यांग खिलाड़ियों की बास्केटबॉल टीम के कोच के रूप में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी के साथ ही इमोशनल तड़का भी देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग जहां इसे आमिर की कमबैक फिल्म बता रहे हैं तो वहीं लोगों ने इसे रीमेक कहकर ट्रोलिंग भी शुरू कर दी है.

