ֆ:
इस बीच इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात करने जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल कुल तीन मांगों के साथ चुनाव आयोग से मिलने जा रहा है।
तीन मांगे इस प्रकार हैं- VVPAT में पर्ची का मिलान हो, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पहले हो, हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाटा जारी किया जाए।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए इस तरह के एग्जिट पोल्स किए गए हैं, मीडिया वालों पर दबाव बनाया गया है। इसी तरह राहुल गांधी ने भी इन पोल्स को मोदी पोल बताकर खारिज कर दिया।
§एग्जिट पोल आने के बाद से ही इंडिया गठबंधन में हलचल तेज हो चुकी है।

