ֆ:
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रिटेन के आम चुनावों में उल्लेखनीय जीत के लिए कीर स्टार्मर को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं. मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, आपसी विकास समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं.”
§ब्रिटेन के आम चुनाव के नतीजों में लेबर पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, चुनावी नतीजों में ऋषि सुनक अपनी सीट जीतने में कामयाब हुए हैं. ब्रिटेन के चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कीर स्टार्मर को जीत की बधाई दी.

