֍:संसद पहुंची प्रियंका गांधी §ֆ:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की थी. उन्होंने सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4 लाख, 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था.§प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है. इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में कांग्रेस सांसद और अपने भाई राहुल गांधी की तरह शपथ ग्रहण करते वक्त संविधान को पकड़ा हुआ था. वह राज्यसभा सांसद और अपनी मां सोनिया गांधी और राहुली गांधी के साथ संसद भवन पहुंचीं थीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं.

