֍:प्याज के बढ़े दाम§ֆ:कुरनूल मंडी में पिछले साल प्याज की कीमत एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक थी. उस समय भी किसानों को काफी नुकसान हुआ था. लेकिन अब प्याज की कीमतों में इजाफा होने पर किसानों को मार्केट में अच्छा दाम मिल रहा है. रिटेल मार्केट की बात करें तो प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक चल रही है.§֍:इस साल नहीं हुई प्याज की खेती§ֆ:भारत में बारिश की वजह से किसानों की प्याज फसल खराब हो गई. महाराष्ट्र में इस साल कम प्याज की फसल होने पर कुरनूल में प्याज की डिमांड बढ़ गई और कीमतों में बढ़ोतरी देखी घई. बता दें, कि आंध्र प्रदेस के कई जिलों में प्याज का रकबा औसतन 30 हजार हेक्टेयर से घटकर लगभग 9 हजार हेक्टेयर रह गया है. इससे पैदावार कम हुई है और कीमतें बढ़ी हैं.§हाल ही में ओडिशा में आलू के निर्यात पर प्रभाव से दामों में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी. इसी के चलते अब आंध्र प्रदेश की कुरनूल मंडी में प्याज की किल्लत हो गई है. मंडी में प्याज की किल्लत की वजह आवक में कमी को बताया जा रहा ह. ऐसे में सप्लाई कम होने पर प्या के दामों में इजाफा भी हुआ है. व्यापारियों का इसको लेकर कहना है कि कुछ दिनों में प्याज की सप्लाई प्रभावित होगी औऱ कीमतों में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने ओडिशा में आलू के निर्यात को लेकर उदाहरण दिया. एक रिपोर्ट के मुताबिक कुरनूल कृषि बाजार में रोजाना लगभग 70 ट्रक प्याज आता था. लेकिन अब केवल 15 से 20 ट्रक की आवक ही हो पा रही है. इससे प्याज का रेट 2,500 से 3,500 रुपये क्विंटल के बीच पहुंच गया है.

