֍:
DAP की कमी
§ֆ:हरियाणा के कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि सरकार ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्धस कराने के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंटने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे किसानों को गुमराह करने के लिए राज्य में डीएपी खाद की कमी की बात कहर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि डीएपी के अलावा किसान एनपीके और सिंगल सुपरफॉस्फेट (एसएसपी) सहित कई तरह की खादों का उपयोग करते हैं. हरियाणा को 65,200 मीट्रिक टन एनपीके मिल चुका है, जिसमें से वर्तमान में 26,041 मीट्रिक टन का स्टॉक उपलब्ध, है. एसएसपी भी भरपूर मात्रा में उपलब्धो है, जिसका वर्तमान स्टॉक 71,380 मीट्रिक टन है.§֍:
कृषि मंत्री ने बताए आंकड़े
§ֆ:कृषि मंत्री ने विभागीय आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में इस साल भी पिछले साल जितना डीएपी की जरूरत है. पिछले रबी सीजन में कुल 2,29,086 मीट्रिक टन डीएपी की खपत हुई थी, जबकि इस साल 7 नवंबर तक हमें 1,71,002 मीट्रिक टन डीएपी खाद मिल चुकी है. वर्तमान में कई जिलों में 26,497 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है और 11 नवंबर तक 14,574 मीट्रिक टन एक्ट्राों आने की उम्मीद है.§हरियाणा में रबी की बुवाई शुरु हो गई है और कई दिनों से DAP की कमी को लेकर किसान परेशान हैं. राज्यव में सरकारी खाद बिक्री केंद्रों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है. कई जिलों में नौबत यहां तक आ पहुंची है कि पुलिस की निगरानी में खाद वितरण हो रहा है. कुछ जिलों में पुलिस स्टेतशन से खाद की बिक्री हो रही है. राज्यर सरकार ने इसको लेकर कहा कि खाद की ज़रा भी कमी नहीं है और आपूर्ति के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

