§ֆ:
Bringing light to the lost leader from the chapters of history!
— Ankita lokhande Jain (@anky1912) January 30, 2024
Starting a new chapter, right after BB17 feels extra special❤️
Grateful to be a part of this project alongside @RandeepHooda , produced by @anandpandit63 @ZeeStudios_
Don’t miss out on the date, 22nd March 2024… pic.twitter.com/hQn3sgASqY
§֍:अंकिता ने फैंस के साथ शेयर की GOOD NEWS§ֆ:एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि बिग बॉस 17 के बाद इस “नए चैप्टर” को शुरू करने को लेकर बेहद खुश हैं. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘इतिहास के अध्यायों से खोए हुए नेता को प्रकाश में लाना! BB17 के ठीक बाद एक नया अध्याय शुरू करना और भी शानदार लगता है. आनंद पंडित और रणदीप हुड्डा के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं, 22 मार्च 2024 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखने से न चूकें.’§֍:फिल्म में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा §ֆ:‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है. यह फिल्म निर्देशक के रूप में रणदीप हुडा की पहली फिल्म है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे. पिछले साल यह फिल्म कानूनी मुसीबत में फंस गई थी. दरअसल, रणदीप हुड्डा ने एक बयान जारी कर फिल्म पर पूर्ण स्वामित्व का दावा किया था. जबकि, पहले महेश मांजरेकर, पहले बायोपिक का निर्देशन करने वाले थे. उन्होंने यह दावा किया था कि उन्होंने रणदीप हुडा के हस्तक्षेप के कारण परियोजना छोड़ दी.§बिग बॉस 17 के दौरान टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम खूब चर्चा में रहा. अभिनेत्री शो के दौरान पति विक्की जैन से अपनी खिटपिट को लेकर लगातार सुर्खियों में रहीं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि अंकिता और विक्की का रिश्ता खतरे में है. बिग बॉस 17 के इस सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी बने हैं. अंकिता लोखंडे भले शो के इस सीजन की विनर ना बन पाई हों, लेकिन उनकी किस्मत जरूर खुल गई है. फिनाले के दो ही दिनों बाद अब अंकिता लोखंडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.

