ֆ:कांग्रेस का कहना है कि आम आदमी पार्टी अब इंडिया गठबंधन में रहना चाहती है या नहीं, इसका जवाब आम आदमी पार्टी ही दे सकती है. कांग्रेस का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक के लिए था.
इससे स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे.
§
आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी ‘आप-कांग्रेस’ गठबंधन तोड़ने की औपचारिक बात कही है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने दिल्ली समेत कुल तीन राज्यों में गठबंधन के अंतर्गत लोकसभा चुनाव लड़ा था.

